फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी निकालने के विवाद में दो भाइयों का किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। खेत से रेत की बुग्गी निकालने से मना करने पर दो सगे भाइयों को हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। इनमें से की एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

अतमलपुर बोंगला निवासी विक्रम सिंह ने बहादराबाद पुलिस को बताया कि वह अपने बेेेटे आदेश और राजेश के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने रेत से भरी बुग्गी को खेत से निकालने का प्रयास किया। फसल बर्बाद होने का तर्क देकर विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो आरोपी चले गए। कुछ देर बाद वह महिंद्रा शोरूम के पास नसीर ने अपने भाई साजिद, आरिफ, राशिद के अलावा नसीर, रईस आदि लोगों के साथ हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमलाकर राजेश और आदेश को लहूलुहान कर दिया।
पुलिस ने विक्रम सिंह की तहरीर पर नसीर, साजिद आरिफ राशिद पुत्रगण नसीर , रईस पुत्र निसार और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को दो पक्षों के झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी ामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
बरेली के युवक का शव नाले में मिला
बहादराबाद। रोशनाबाद में स्टेडियम के नजदीक नाले से बरेली के युवक का शव बरामद हुआ है। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि स्टेडियम के नजदीक पुल के नीचे खाले में एक शव है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में शव की पहचान इरशाद (35) निवासी फरीदपुर बरेली के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें