फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों, भजन संध्या, श्रीमद भागवत, गीता के श्लोकों के साथ मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को दूसरे दिन मनाते हुए वैष्णव संप्रदाय के अनुयायियों ने उल्लास के साथ मनाई। मंदिर और आश्रमों में श्रीकृष्ण भगवान की झांकियों तैयार की गई और रातभर भजन कीर्तन चलते रहे। आधी रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही सभी मठ मंदिर घंटे घड़ियालों की आवाज से गूंज उठे।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व जन्माष्टमी सूक्ष्म रूप से लेकिन बड़े ही भव्यता के साथ नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर-4 भेल स्थित राधाकृष्ण मंडप में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने श्रीमद्भागवत एवं गीता के श्लोकों के साथ भगवान कृष्ण के जन्म के बारे में बताया। जिलाधिकारी सी रविशंकर के अन्य ने आरती की। इस मौके पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, अपर मेला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, पदम प्रकाश शर्मा, डॉ. नरेश मोहन शर्मा, आचार्य सुधांशु, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र बिश्नोई, पीयूष शर्मा आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर न्यू हरिद्वार हरीहर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। इस मौके पर पुजारी पंडित शालिग्राम जोशी, अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, महामंत्री घनश्याम दास गुप्ता, पंडित विकास जोशी, केदारनाथ वर्मा, गौरव वर्मा, सचिन बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
-----------
श्रीराम संस्था ने बांटे भोजन पैकेट व राशन किट
हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जय श्रीराम मददगार संस्था की ओर जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट व राशन किट वितरित की। संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने धनौरी, बहादराबाद, दादूपुर, गोविंदपुर, सलेमपुर आदि क्षेत्रों में भोजन पैकेट व राशन किट वितरित की। इस मौके पर आशीष शर्मा, अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष राघव नंदा, सुमित शर्मा, सचिन कुमार, राजू कश्यप, नितिन शर्मा, रॉकी शर्मा, शिवम पाठक, प्रशांत गुप्ता, सन्नी कश्यप, राकेश अरोड़ा, अभिषेक मनोचा, मुन्नालाल, आकाश शर्मा, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें