धनौरी। अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची धनौरी पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार तेलीवाला उर्फ़ शिवदासपुर निवासी अजय कुमार और रोहित कुमार किसी काम से बाइक पर सवार होकर बहादराबाद जा रहे थे। इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र के पास तिरछे पुल पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट मे ले लिया।
ट्रक की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। धनौरी चौकी पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया। चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज का कहना है कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।