फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: काफिले से टकराई महिला, सीएम ने की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन में रोड शो के दौरान सीएम के काफिले से चोटिल हुई महिला का बाद में मुख्यमंत्री ने हाल जाना। उन्होंने घायल महिला कार्यकर्ता पूजा को फोन कर कहा कि पूजा बहनजी आप जल्द ठीक हो जाओगी, हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान घटना की जानकारी नहीं हो सकी थी इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।
विज्ञापन

सीएम जब देहरादून पहुंचे तब उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत घायल महिला को फोन किया और उन्हें किसी भी तरह से असुविधा नहीं होने देने का आश्वासन दिया। सीएम ने महिला से घटना पर खेद जताया। सीएम ने घायल महिला के उपचार और अन्य सहयोग के लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें