फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में मोबाइल झपटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
ज्वालापुर में पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल झपट्टामारने के आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल झपटकर भागने वाले दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक, 28 मार्च को रजत कुमार निवासी धनपुरा पथरी आर्यनगर चौक के पास से पैदल जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे। जिसके बाद ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल छीनकर भागने वाले दोनों युवक उसे बेचने की फिराक में है। लालपुल से सराय की तरफ जाने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत लालपुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
मोटरसाइकिल आती देख पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आर्यनगर चौक से छीने गए मोबाइल सहित 11 फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि अलग-अलग स्थानों से उन्होंने मोबाइल फोन छीनें थे। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपी अहसान निवासी पीठ बाजार सीएमआई अस्पताल के पास ज्वालापुर, शोएब निवासी मुनीरगंज कोतवाली बिजनौर हाल पीठ बाजार ज्वालापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें