फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्कीसवीं सदी बन रही है योग की सदी

Sat, 11 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
याोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ की ओर संचालित मोटापा मुक्त अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के दिशा में जोरदार प्रयास चल रहे हैं। योगपीठ परिसर में आयोजित मोटापा मुक्त शिविर के  चौथे चरण में देश भर से एक हजार से अधिक महिला-पुरुष भाग ले रहे हैं।  
विज्ञापन

शिविर में शुक्रवार को भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा पतंजलि के प्रयास से भारत के साथ सम्पूर्ण विश्व योगमय हो उठा है। उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी योग की सदी बनकर उभरेगी।
योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कि देश से मोटापा को मिटाना हमारे संकल्प में है, इस अभियान की सफलता से लोग स्वस्थ होंगे, घरों में खुशहाली आएगी और देश बीमार होने से बचेगा। मोटापा मुक्त भारत से समृद्धशाली भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देशभर में व्यापक स्तर पर मनाकर कार्यकर्ताओं के सहयोग से ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें