फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों की ओर से दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने के मामले में विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्रचंद्राकर नैथानी के मुुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 24 मार्च 2019 को मौहम्मद अगवान निवासी रुड़की के साथ हुआ था। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति अगवान , सास तहसीना, ससुर मौहम्मद हारून, ननद बबली व शिबली और तबस्सुम ने उसे कम दहेज लाने पर ताने मारते हुए उसे यातनाएं देनी शुुरू कर दी।
आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। विवाहिता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए तलाक देने की धमकी भी दी। इसके साथ ही पति के द्वारा घर तथा अपनी खुद की बैकरी खोलने के लिए 5 लाख रुपये की मांग भी की गई। विवाहिता का आरोप है कि 11 अगस्त को शाम 8 बजे उसका पति अगवान उसके मायके पहुंचा और तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें