फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेवल व्यवसायियों ने वाहनों को खड़ा कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मध्य हरिद्वार में प्रदर्शन करते ट्रेवल एसोशिएशन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। ट्रेवल एसोसिएशन के आह्वान पर ट्रेवल कारोबारियों ने सोमवार को वाहनों को खड़ा कर धरना-प्रदर्शन किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू तो कर दी है, लेकिन यात्रा को सुचारु चलाए रखना उसकी मंशा नहीं है।
विज्ञापन

एसोसिएशन संरक्षक भगवत शर्मा के नेतृत्व में ट्रेवल कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद यात्रा खोली गई है। देवस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर 15 दिन आगे तक रजिस्ट्रेशन फुल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोविड आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट सिर्फ 72 घंटे के लिए मान्य है तो 15 दिन की बुकिंग कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के सिस्टम को सरल किया जाए ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके।
संरक्षक भगवत शर्मा ने कहा कि यदि कोई श्रद्धालु चारधाम जाना चाहता है तो उसे एक ही बार रजिस्ट्रेशन में चारों धामों का रजिस्ट्रेशन मिलना चाहिए। अलग-अलग रजिस्ट्रेशन बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यवस्था में सुधार और सरलीकरण की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन के महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने कहा कि सरकार ने अभी तक गाड़ियों के छह माह के टैक्स की घोषणा का जीओ जारी नहीं किया है। लगभग दो वर्षों से गाड़ी खड़ी हैं। व्यापारी के पास पैसा भी नहीं है। यात्राकाल का मुश्किल से एक माह बाकी है। ऐसे में ग्रीन कार्ड और नए ट्रिप कार्ड के नाम पर चारधाम से जुड़े ट्रेवल व्यवसायियों का शोषण बंद किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाड़ियों के सभी कागजात पूरे होने और संभागीय परिवहन विभाग से फिटनेस वाले वाहनों को ग्रीन कार्ड की बाध्यता मुक्त रखा जाए। प्रदर्शन करने वालों में उमेश शर्मा, बबलू ठाकुर, विनोद सैनी, हिमांशु चौहान, विजय आहुजा, रमेशचंद्र, विक्की शर्मा, सूरज शर्मा, आलोक शर्मा, अंकित राणा, सुदर्शन कुमार और विजय नेगी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
-------------------
पंतद्वीप पार्किंग में की जाए जांच की व्यवस्था
एसोसिएशन संरक्षक भगवत शर्मा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच करना बड़ी समस्या है। जिला और मेला अस्पतालों में जांच नहीं हो रही है। चारधाम यात्रियों के लिए पंतद्वीप पार्किंग में अलग से पंजीकरण और कोविड जांच की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें