फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत:कक्ष एवं बाह्य कक्ष विषयों का दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
40वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरण सिंह रावत स्मृति चिन्ह - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
40वीं वाहिनी पीएसी प्रशिक्षण केेंद्र में पीएसी, आईआरबी, हेड कांस्टेबल पदोन्नति प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरण सिंह रावत ने किया। पीएसी में पहली बार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रानीपुर स्थित पीएसी परिसर में सेनानायक ददनपाल सिंह की ओर से पुलिस महानिरीक्षक पूरण सिंह रावत का वाहिनी में आगमन पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रशिक्षण प्रभारी सुरजीत सिंह पंवार उपसेनानायक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि 4 माह के पदोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद में पीएसी, आईआरबी वाहिनी, एटीसी, अभिसूचना, एसडीआरएफ, विजिलेंस मुख्यालय से कुल 131 प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। अंत: कक्ष एवं बाह्य कक्ष विषयों के अंतर्गत एवं अन्य विषयों के साथ शस्त्र अभ्यास, फायरिंग कानून व्यवस्था, संचार, आपदा प्रबंधन, साइबर, प्राथमिक चिकित्सा संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक पूरण सिंह रावत ने वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के उपस्थित राजपत्रित अधिकारी को निर्देश दिया कि वह भी अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षुओं के लिए उपयोगी किसी विषय को तैयार कर अपना-अपना व्याख्यान दें। इस दौरान कमलेश पंत सहायक सेनानायक, हीरा लाल बिजल्वाण सहायक सेनानायक, मोहन लाल पुलिस उपाधीक्षक एटीसी, राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, विनोद गौड़ प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण, विक्रम भंडारी सूबेदार सैन्य सहायक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें