फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे पर लगा जाम, रोड़ीबेलवाला से सर्वानंद घाट तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सड़क निर्माण और वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर बनी रही जाम की स्थिति
- पांच से दस मिनट का सफर तय करने में लगे आधे घंटे से अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। भैयादूज के पर्व पर बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। त्योहार के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर रोड़ीबेलवाला से सर्वानंद घाट तक लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतारें लगने से लोग घंटों हलकान रहे। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने और व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा।
बुधवार सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। भैयादूज के चलते बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंचे। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि जिस दूरी को तय करने में सामान्य दिनों में पांच से दस मिनट लगते हैं, उसे पार करने में लोगों को आधे घंटे से भी अधिक समय लगा।
विज्ञापन

रोड़ीबेलवाला से शुरू हुआ जाम सर्वानंद घाट तक पहुंच गया। बताया गया कि मार्ग पर एक ओर सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिससे पहले से ही यातायात प्रभावित था। त्योहार के चलते वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

जाम में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस के अलावा कोतवाली की पुलिस भी व्यवस्था बनवाने में जुटी रही। इसके अलावा शहर के अंदर भी वाहनों का दबाव बढ़ा रहा। ऐसे में रेलवे रोड से ललतारो पुल तक भी कई बार जाम की स्थिति बनी। ज्वालापुर में भी भीड़ से परेशानी हुई। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि त्योहार के चलते वाहनों का दबाव बढ़ा था। सभी जगहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें