फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट से कनखल में पांच घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- भैया दूज के दिन बिजली गुल होने से लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। त्योहार के दिन बिजली कटौती ने कनखल क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तुलसी चौक से शिवमूर्ति चौक मार्ग पर पेयजल लाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई के दौरान ऊर्जा निगम की भूमिगत विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कनखल क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा।

बुधवार को घोड़ा अस्पताल के पास पेयजल निगम की ओर से पानी की लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान ऊर्जा निगम की अंडरग्राउंड विद्युत लाइन को नुकसान पहुंच गया। लाइन में फॉल्ट आने से आसपास के क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 11 बजे ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को त्योहार के दिन ही परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा और लोगों को पेयजल की दिक्कत झेलनी पड़ी। भैया दूज के चलते बाजारों में भी चहल-पहल थी, लेकिन बिजली बाधित रहने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की टीम ने फॉल्ट ठीक करने का काम शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि भूमिगत लाइन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य में समय लगने के चलते बिजली बहाल करने में देरी हुई। शाम को आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें