डीएम को ज्ञापन देते प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल । स्रोत:संगठन
हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष डाॅ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर विस्तृत चर्चा भी की।
मंडल अध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास भिखारियों की बढ़ती संख्या से श्रद्धालुओं और व्यापारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाकर भिखारियों को क्षेत्र से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने की भी मांग की। उन्होंने ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज में बॉयो टायलेट का निर्माण करने के लिए भी जिलाधिकारी से प्रस्ताव बनाने का अनुरोध किया। इस मौके पर शिवकुमार, अधीर कौशिक, प्रवीण, मयंक, विमल सक्सेना, अश्वनी शर्मा, विशाल मौजूद रहे।