फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बस अड्डे के पास केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। बाजारों में खाद्य सामग्री से लेकर सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।
महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। महंगाई के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। चंद लोगों को कुछ राशन बांटकर सरकार लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार जनता को महंगाई से राहत नहीं दे सकती तो उसे लूटने का काम भी बंद करें।
विज्ञापन

महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि लॉकडाउन से पहले ही आम जनमानस हो या व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश अग्रवाल, दलजीत सिंह, गौरव गौतम, सोनू चौधरी, हन्नी दामिर, सन्नी दामिर, धर्मपाल सिंह, नरेश चौहान, हर्ष गंभीर, रवि जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें