फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग की लचर कार्य पद्धति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि विभागीय अफसर निर्माण कार्य करने में लापरवाही बरत रहे हैं। 10 दिन में अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में अधूरे कार्यों के कारण व्यापारियों को काफी लंबे समय से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो वर्षों से अधिक समय से चंद्राचार्य चैक से भगत सिंह चौक के मध्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने सड़कें टूटी व जर्जर हालत में पड़ी हैं। बजट उपलब्ध होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते कार्य अधर में लटके हुए हैं। उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की बहुत समस्या है। उस पर टूटी सड़कों के कारण व्यापारियों और यहां आने वाले ग्राहकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होता है। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मौके पर महामंत्री दीपक अग्रवाल, मुनीश गर्ग, राहुल अग्रवाल, बबलू सिंह, सुधीर गुप्ता, सतनाम भाटिया, हैदर नकवी, नितिन शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, योगेश वाधवा, विमल मल्होत्रा, प्रेम थापा, संजीव शर्मा और विक्रम सिंह सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें