फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: व्यापार मंडल ने की सड़क हादसे में कार्रवाई की मांग

Mon, 26 Oct 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले घायल हो गया था युवक
विज्ञापन

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने तीन दिन पूर्व उत्तरी हरिद्वार के युवक तुषार कपिल की दुर्घटना की जिम्मेदार सीवर कार्यदायी संस्था पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सप्तऋषि पुलिस चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। टूटी-फुटी सड़कों से स्कूली बच्चों सहित बड़े- बुजुर्ग महिलाएं रोजाना चोटिल हो रही हैं। कहा कि हादसे में घायल हुए युवक को उपचार दिलाना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। इस मौके पर महंत संजय, रितेश वशिष्ठ, लालजी यादव, हरीश अरोड़ा, सावन कुमार, प्रभात कौशिक, विकास मलिक, राकेश सिंह, राकेश कुमार, जनार्दन पांडे, नंदकिशोर पंडित, नितिन शर्मा, रवि नेगी, संदीप भट्ट, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें