फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से तोड़ी दीवार, घर में आग लगाई

Sun, 01 Dec 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कमपुर गांव में भूमि विवाद में दो पक्षाें के बीच हुए संघर्ष में एक पक्ष की दीवार तोड़कर उसके घर में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियाें को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


टिक्कमपुर गांव निवासी नसीरुद्दीन एवं अफजाल के बीच भूमि विवाद चल रहा है। नसीरुद्दीन के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को करीब 12.30 बजे दूसरे पक्ष ने अपने करीब 12 लोगाें के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इन लोगाें ने ट्रैक्टर की टक्कर से घर की दीवार तोड़ डाली तथा घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। लोगाें ने किसी तरह से आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। नसीरुद्दीन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, अफजाल पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने कोर्ट के स्टे के बावजूद दीवार का निर्माण किया था। उन्होंनेे दीवार जरूर तोड़ी है लेकिन घर में आग नहीं लगाई है। उन्हें फंसाने के लिए आरोपियाें ने खुद ही घर में आग लगाई है। अफजाल पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छह आरोपियाें को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें