फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए उतरेंगे गंगापुत्र

Thu, 17 Oct 2013 11:21 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की पहल पर गुरुवार से गंगा सफाई अभियान का श्रीगणेश हो रहा है। शहर के व्यापारी हरकी पैड़ी से अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


कई संस्थाओं और संगठनों ने गंगा की स्वच्छता के लिए हाथ बढ़ाए हैं। विभिन्न संस्थाओं की ओर से अमर उजाला को सफाई अभियान का शेड्यूल भेजा है।

शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने फोन कर भी अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई है। अमर उजाला सभी गणमान्य नागरिकों और संस्थाओं और संगठनों का आभार व्यक्त करता है।

17 अक्तूबर (गुरुवार)
अमर उजाला अभियान से शहर के व्यापारी जुड़ गए हैं। व्यापारी आज (बृहस्पतिवार) दोपहर एक बजे हरकी पैड़ी से गंगा सफाई का शुभारंभ करेंगे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति अमर उजाला हमेशा संजीदा रहा है।
विज्ञापन


मां गंगा के प्रति हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों और अन्य नागरिकों से हरकी पैड़ी पहुंचकर अभियान से जुड़ने की अपील की है।

18 अक्तूबर (शुक्रवार)
अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से 18 अक्तूबर को 11 बजे हरकी पैड़ी से गंगा सफाई अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा।

महासभा के अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि तीर्थ पुरोहित मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को लेकर कृतसंकल्प हैं। उन्होंने अपील कि अधिक से अधिक तीर्थ पुरोहित नियत समय पर हरकी पैड़ी पहुंच पुण्य के भागी बनें।

19 अक्तूबर (शनिवार)
शहर के लघु व्यापारियों ने भी अमर उजाला की मुहिम को समर्थन दिया है। लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि 19 अक्तूबर को लघु व्यापारी बिरला घाट से गंगा सफाई का काम शुरू करेंगे। दोपहर 12 बजे से सफाई का काम शुरू किया जाएगा। बिरला घाट की सफाई के साथ गंगा से कूड़ा-करकट एकत्र किया जाएगा।

20 अक्तूबर (रविवार)
20 अक्तूबर को शांतिकुंज, देवसंस्कृति विवि, गायत्री विद्यापीठ के साथ-साथ हरिद्वार के निकटवर्ती जनपदाें के हजारों लोग गंगा मैया की सफाई के लिए उतरेंगे। स्वयंसेवक हरकी पैड़ी से ललतारौ पुल तक गंगा को सात सेक्टरों में बांटकर साफ-सफाई करेंगे।

शांतिकुंज के व्यवस्थापक गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि गायत्री साधक अपना एक दिन गंगा मैया की सेवा में लगाएंगे। स्वच्छता अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे होगी।

20 अक्तूबर (रविवार)
20 अक्तूबर को शांतिकुंज की ओर से गंगा मैया और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए जनजागरण रैली भी निकाली जाएगी। शांतिकुंज के व्यवस्थापक गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि यह रैली रोड़ीबेलवाला से शुरू होगी और भल्ला कालेज परिसर तक जाएगी।
विज्ञापन


साथी हाथ बढ़ाना
अगर आप व्यक्तिगत तौर पर मां गंगा की सफाई के अभियान में योगदान देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

अमर उजाला की पहल पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से गंगा सफाई का शेड्यूल तय कर लिया है। आप इनमें से किसी भी दिन किसी संस्था के स्वयंसेवकों के साथ अभियान में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें