फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Thu, 17 Oct 2013 11:05 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन बाद आई डेंगू की एलायजा रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। बुधवार को हरिद्वार 63 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में 13 नए मरीज भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


लगातार मरीज बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है। सात अक्तूबर के बाद डेंगू के मरीजों की एलायजा रिपोर्ट 16 अक्तूबर को आई। रिपोर्ट में 63 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जिले में अब 349 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।13 नए मामलों में हरिद्वार के दस व रुड़की के तीन रोगी शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक जनपद में संभावित मरीजों की कुल संख्या 688 तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मचारी उपेंद्र को भी डेंगू हुआ है। इससे पहले भी चार पुलिसकर्मियों को डेंगू हो चुका है। हालत अब गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मरीजों की रैपिड जांच के आधार पर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें