फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हरिद्वार के कई आश्रमों में जाएंगी जसोदाबेन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्वागत करते सम? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस से उतरीं और यहां से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गईं। वह मंगलवार को हरिद्वार के विभिन्न आध्यात्मिक आश्रमों और संस्थाओं में जाएंगी। इस दौरान वह जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को जशोदा बेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरीं। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वह आद्य शक्ति को लेकर आगे बढ़ी हैं और यह प्रवृत्ति आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार यात्रा पर दूसरी बार आई हैं। इस दौरान समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग और पूनम गुप्ता आदि ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। यात्रा संयोजक सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि जशोदा बेन मोदी मंगलवार की सुबह ऋषिकेश से हरिद्वार पहुंचेंगी। वह सुबह 7.30 बजे शांतिकुंज में प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या एवं अन्य साधकों से मुलाकात करेंगी। यहां से सुबह 11 बजे पतंजलि योगपीठ में योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात करेंगी। दोपहर दो बजे कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेते हुए स्वच्छ पर्यावरण एवं महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। यहां से दोपहर 3.30 बजे दक्ष मंदिर और काली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए वह महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। वह शाम को 6.30 बजे हरकी पैड़ी पर गंगा की आरती में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें