फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के कंकाल मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
अजमेरीपुर तेलीवाला के जंगल में गोवंश के कंकाल मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अजमेरीपुर तेलीवाला के जंगल में गोवंश के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोवंश के कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सैनी को सूचना मिली कि अजमेरीपुर गांव के जंगल व एक ट्यूबवेल में नदी के पास गोवंश के कंकाल पड़े हैं। सूचना पर धर्म वीर अपने कार्यकर्ता नितिन, सोनू, सचिन, विजय और रणजीत आदि को साथ लेकर जंगल पहुंचे और गोवंश के कंकाल मिलने पर इन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने धनौरी चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी दी और गो हत्या करने वाले आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ करवाई की मांग करने लगे। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व भी धनौरी क्षेत्र के एक गांव के जंगल में गोवंश के अधिनियम मिले थे। मौके पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर आरोपियों पर करवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक उन पर करवाई नहीं की गई है। धनौरी चौकी प्रभारी एनके बचकोटी का कहना है कि अभी गोवंश के कंकाल को कब्जे में लेकर लेब में जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच पूर्ण होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ट्यूबवेल को पूर्ण रूप से बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें