फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी से तीन युवकों ने मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी के कर्मचारी का मोबाइल छीन लिया गया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नीरज पुत्र काशीराम निवासी सूर्यनगर कॉलोनी सिडकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जेबीएम कंपनी में कार्य करता है। 29 जनवरी की रात वह ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था। करीब रात 10:35 बजे मिंडा कंपनी की पुलिया के पास पीछे से आ रही बाइक पर सवार तीन युवकों ने अचानक उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें