फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हर दिन बरबाद हो रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार बेखबर

Wed, 22 Apr 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बादशाहपुर में बस स्टैंड के पास ओवरहेड टैंक का पाइप हो रहा लीक
विज्ञापन

पथरी। बादशाहपुर में बस स्टैंड पर शिव मंदिर के सामने सड़क किनारे ओवरहेड टैंक के पाइप से लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ अधिकारियों का घेराव करने पर मजबूर होंगे। सतीश, पदम सिंह, घनश्याम, नाजिम आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस गर्मी में जहां लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं, रोजाना हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। इससे संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सुल्तानपुर निवासी दिनेश गुप्ता का कहना है कि बादशाहपुर में बस स्टैंड पर उनकी किराना की दुकान है। उनकी दुकान के सामने ओवरहेड टैंक का पाइप लीकेज हो रहा है। रोजाना सुबह और शाम को हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा है।
विज्ञापन




गर्मी बढ़ते ही लोगों के सामने पानी किल्लत शुरू हो गई है। वहीं, संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से यहां पाइप लीकेज होने के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। उच्च अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

कुलदीप कश्यप



इस गर्मी में ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्हें दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की लीकेज को बंद कर बर्बादी को रोकनना चाहिए, ताकि, बर्बाद पानी लोगों को मिल सके।
विज्ञापन


आरिफ अंसारी

गर्मी के मौसम में पानी की बहुत जरूरत होती है, लेकिन, पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। जल्द लीकेज बंद नहीं की गई तो
मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।

आदित्य कुमार



पानी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान सरकार की ओर से चलाए जाते हैं, लेकिन, सरकारी महकमा ही पेयजल को बचाने के लिए गंभीर नहीं है। इससे लापरवाही सामने आ रही है।
दिनेश गुप्ता

उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी कर लीकेज पाइप को ठीक कराया जाएगा, ताकि, पानी को बर्बाद होने से रोका जा सके।

विनोद कुमार, जेई, जल संस्थान हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें