फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं पर होगा आंदोलन : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शाम को निवर्तमान महापौर अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। उन्होंने शहर के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेसियों से चर्चा की। अनीता शर्मा, कांग्रेेसी नेता संजय पालीवाल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरकी पैड़ी सुभाष घाट पर वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सराय रोड पर यातायात का भारी दबाव रहता है। सड़क की हालत खस्ता है। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी विषयों को गंभीरता से उठाया जाएगा। जल्दी एक आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उदयवीर चौहान, जफर अब्बासी, दिनेश पुंडीर, सत्येंद्र, बृजमोहन, गौरव शर्मा, रणवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें