फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 8.32 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 8.32 ग्राम स्मैक, 700 रुपये बरामद हुए। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात चेकिंग चल रही थी। तभी देवनगर के पास टीम को एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बहादुर निवासी ग्राम कोर सराय रायपुरखास थाना नागल सोती, जिला बिजनौर यूपी बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी रोहित सैनी निवासी रावली महदूद बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें