- कांग्रेस ने मांग के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बेलड़ा प्रकरण को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि बेलड़ा प्रकरण को लेकर सरकार का रवैया उदासीन बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन दलितों का उत्पीड़न करने का कार्य कर रहा है, इसलिए कांग्रेस मांग करती है कि बेलड़ा प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरूण बालियान ने कहा कि बेलड़ा प्रकरण को लेकर रुड़की में चल रहे धरने को पूर्ण समर्थन है। इस मौके पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पार्षद इसरार सलमानी, महावीर वशिष्ठ, पार्षद सुहैल कुरैशी, उदयवीर चौहान, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, सिद्दीक गौड, पुनीत कुमार, विकास चंद्रा, विमल साटू, अमित नौटियाल, जतिन हांडा, शौकत, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।