हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह योग मय नजर आई। योगाचार्यों से लेकर यात्रियों और श्रद्धालु तक सभी योग की धारा मे बहते दिखे। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ समेत उनके कई प्रकल्पों में हजारों लोगों ने योग किया। शंतिकुंज भी ओम और योग के विभिन्न आसनों में प्रयुक्त होने वाले शब्दों से गूंज उठा। कई दिन से चल रहे योग पूर्वाभ्यास शिविर भी आज योग को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ संपन्न हो गए। शिक्षण संस्थाओं सामाजिक संगठनों से साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी योग की गंगा में गोते लगाए।
-------------
योगपीठ के कर्मचारियों ने भी की योग साधना
हरिद्वार। हरिद्वार में स्थित स्वामी रामदेव के प्रतिष्ठानों पतंजलि योगपीठ, पतंजलि हर्बल फूड पार्क, कृपालु बाग आश्रम, पतंजलि ग्रामोद्योग, योगग्राम सहित पतंजलि से संबद्ध हरिद्वार स्थित समस्त इकाइयों के हजारों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों, पतंजलि आयुर्वेद कालेज, विश्वविद्यालय के छात्रों तथा आचार्यकुलम के शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ ही पतंजलि में आए लोगों ने योगाभ्यास किया। पतंजलि के योगाचार्यों में डा. सचिन त्यागी, डा. नरेंद्र सिंह, अश्विनी त्यागी, विनोद त्यागी, मोहन ने अलग-अलग स्थानों पर योगाभ्यास कराया।
----------------------------------------
संगीत की धुन पर किया योग
हरिद्वार। शांतिकुंज के व्यास सभागार में योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया। हुआ जिसमें गायत्री विद्यापीठ, देसंविवि परिवार से लेकर विभिन्न साधना प्रशिक्षण सत्रों में आये शिविरार्थियों सहित शांतिकुंज के निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बांसुरी, सितार, वायलिन आदि वाद्य यंत्रों के संगीतमय धुन के बीच इन्होंने योगाभ्यास किया। वहीं शांतिकुंज की ओर से गायत्री परिवार बांद्रा टर्मिनल, भोपाल में रेलवे के कर्मचारियों के लिए और भाभा शोध संस्थान मुम्बई वैज्ञानिकों के लिए गायत्री परिवार ने विशेष शिविर लगाने का दावा किया। बंगलौर में राजनीतिज्ञों और फिल्मी कलाकारों के बीच गायत्री परिवार के युवाओं ने योगाभ्यास कराया। गायत्री परिवार के सूत्रों का कहना है कि भारत के बीस राज्यों सहित रूस, चीन, अमेरिका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस आदि देशों में एक लाख से अधिक स्थानों पर प्रज्ञा योग, आसन, प्राणायाम आदि का सामूहिक योगाभ्यास किया।
------------------
शिक्षण संस्थानों में लगे योग शिविर
गुरुकुल कांगड़ी विवि में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वेदों ने निकली प्राचीनतम योग विद्या आज के देश-दुनिया के कोने-कोने में पहुंच चुकी है। योग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा कि योग मनुष्य की चित्तवृत्ति के निरोध को कहते है। संचालन डा. सुरेंद्र त्यागी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. राजेंद्र अग्रवाल, प्रो. मुकेश रंजन वर्मा, प्रो. डीके माहेश्वरी, प्रो. आरसी दूबे, डा. आरके एस डागर, डा. प्रदीप जोशी, प्रो. डीएस मलिक, डा. अजय मलिक, डा. शिव कुमार चौहान आदि मौजूद थे।
उत्तराखंड संस्कृत विवि में योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवि के कुलपति प्रो. पीयूषकांत दीक्षित ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन संस्कृति का वाहक है। विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, डा. मनोज किशोर पंत, डा. राकेश सिंह, डा. रत्न लाल ने विचार रखे। कार्यक्रम में 500 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर योग विभाग की शिक्षिका डॉ. उर्मिला पांडे, एसपी सिंह, डा. दामोदर परगाई आदि मौजूद थे।
एसएमजेएन पीजी कालेज में योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. एके घिल्डियाल ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का आधार है। डा. एनके गर्ग, डा. संजय कुमार माहेश्वरी, डा. सुषमा नयाल, डा. सरस्वती पाठक आदि ने विचार रखे। एमसी पाण्डेय, वीपी चौहान, होशियार सिंह आदि मौजूद थे। ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. कमलापति शास्त्री ने कहा कि योग से भारत को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। हीराबल्ल्भ बेलवाल, प्रकाश तिवारी, आशीष भट्ट, नवीन जोशी, विकास, मोहित, रजनीश शर्मा, महेश चंद्र जोशी, रविकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
भल्ला इंटर कालेज में एनएसएस के स्वयं सेवकों योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओपी गौनियाल, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह, विनिता, उमाकांत, विकास भारद्वाज आदि मौजूद थे। वहीं योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर में प्रधानाचार्य डा. विजयपाल सिंह, व्यायाम शिक्षक दीपक सिंह, अजय सिंह, श्री रामानुज श्रीवैष्णव संस्कृत महाविद्यालय भूपतवाला में मुख्य अतिथि डा. एसके तिवारी, स्वामी उमेश मुनि, राजेंद्र प्रसाद पुनेठा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। महिला महाविद्यालय में संस्था की सचिव डा. वीणा शास्त्री, प्राचार्य डा. गीता जोशी, डा. शैलजा, मानसी हंस, रूपाली जोशी, निभा राठी, डा. प्रेरणा पाण्डेय ने विचार रखे। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी में आयोजित योग कैंप में प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार गौतम, प्रबंध निदेशक अनिा गोयल अंकुश ओहरी के विचार रखे। इस अवसर पर जयलक्ष्मी, दीक्षा चौधरी, ऋचा ओहरी, अर्पित गुप्ता, दीप्ति, संजय, अमित कुमार, पंकज चौधरी, सचिन, शिव राठी आदि मौजूद थे। जय भारत साधु संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डा. वाणी भूषण, डा. कुलदीप चंद्र, डा. नवीन जसोला, गिरीश चंद्र, अरविंद जोशी आदि ने विचार रखते हुए योग के विषय में जानकारी दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर-2 रानीपुर में योग दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुुमार, पंकज शर्मा ने योग के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, रुद्रप्रताप शास्त्री, डॉ. अशोक कुमार, हरीश श्रीवास्तव, दीपक कुमार, जयपाल सिंह, संजय गुप्ता, लीना शर्मा आदि मौजूद थे। गुरुकुल कांगड़ी परिसर एवं चिकित्सालय में आयोजित योग शिविर में डॉ. विपिन्न कुमार, प्रो. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह, प्रो. गिरीराज गर्ग, प्रो. खेमचन्द्र, प्रो. रुबी रानी, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. दीप शिखा, डॉ. प्रवेश कुमार आदि ने योग को स्वस्थ्य जीवन को आधार बताया।
.............................
साधकों को दी योग की जानकारी
हरिद्वार। नवशक्ति योग पीठ कनखल में संत मुनि महाराज की अध्यक्षता में योग एवं उससे लाभ विषय पर कार्यशाला हुई। वीके गुप्ता ने योग कक्षा कराई। संत मुनि महाराज ने साधकों को योग के बारे में जानकारी दी। भारत विकास परिषद के पदाधिकारी अविनाश चंद्र ओहरी, अखिल सिंह राठी, चैतन्य प्रभु, सत्येंद्र गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, कुलभूषण सक्सेना, अनीता कर्णवाल, धर्मेंद्र, राजेश, पूजा, शारदा, आजादवीर आदि शामिल रहे। श्री गरीबदास साधु संस्कृत महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य डा. गोपालराम आर्य ने कहा कि योग से समस्त रोगों का उपचार संभव है। योग करने वालों में मुकेश कुमार, डा. प्रेरणा गर्ग, हरीश पुनेठा, सोमेश प्रकाश, गिरीश, सरोज आदि शामिल रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या इंटर कालेज ज्वालापुर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मीना आहुजा की अगुवाई में एनएसएस की स्वंयसेवी छात्राओं ने योगा के विभिन्न आसन किए। सर्व सेवा संगठन की ओर से गंगा तट पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शांतिकुंज से पधारे प्रशिक्षक पुनीत साहू व भेल से राहुल ने विभिन्न रोगों से मुक्ति पाने के लिए योगासनों की जानकारी दी। हरीश भदूला और कार्यक्रम संयोजक गौतम खट्टर ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर स्वीकार करना भारत के विश्वगुरु बनने की तरफ पहला कदम है। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, मनोज चौधरी, नीरज पाल, सुमित सिंह आदि शामिल रहे।