जांच में केंद्रीय मंत्री के कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। एक भी सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए कॉलोनी में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस की गश्त पर उठाया सवाल
सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कहा कि घटना के संबंध में एसएसपी को अवगत कराया गया है। जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए, वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यह हैरत की बात है।
घटना की जानकारी मिली है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द चोरी की कोशिश में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।
-सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी