फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर चढ़े युवक ने पुलिस को छकाया

Wed, 25 May 2016 12:04 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
पुलिस को छकाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे स्थित केबिल पुल पर चढ़े एक विक्षिप्त युवक ने हरिद्वार पुलिस को घंटों छकाए रखा। पुलिस की डेढ़ घंटे की मान मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरा।
विज्ञापन

  हाईवे पर बने केबिल पुल पर एक मचाननुमा स्थान है। मंगलवार करीब 11 बजे पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक युवक सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहा है। सूचना मिलने पर रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर पहुंच गए। तब तक युवक ऊपर चढ़ चुका था। पुलिस ने युवक को आवाज लगाकर नीचे बुलाना चाहा, लेकिन वह नीचे नहीं आया। इधर पुलिस नीचे खड़ी परेशान हो रही थी, वहीं युवक ऊपर दंड बैठक लगा रहा था। यह दृश्य देखकर पुलिस भी खुद की हंसी नहीं रोक पाई। करीब डेढ़ घंटे बाद आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग ले ही आई। युवक खुद ही नीचे उतर आया। फिर पुलिस उसे सीधे हरिद्वार कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी की मानें तो करीब 30 वर्षीय युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहा है। बोलचाल से बिहार का रहने वाला प्रतीत होता है।
युवक को शामली भेजा जाएगा
 हरिद्वार। विक्षिप्त युवक को स्थायी ठिकाना दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है। यूपी के शामली में एक संस्था की शरण में युवक को भेजा जाएगा। स्थानीय पुलिस ने संस्था से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें