फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम तापमान लुढ़कर 10 डिग्री, ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
बादशाहपुर में बस अड्डे पर अलाव सेंकते ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने और मैदानी इलाकों में कोहर से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को शहरी क्षेत्र में दोपहर तक और ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन कोहरा रहा। इससे अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड में लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रिकॉर्ड बारिश के बाद अब कोहरा छाने लगा है। रात को पाला गिर रहा है जिससे फसलों को नुकसान के साथ निराश्रित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को हरिद्वार में दोपहर तक कोहरे की धुंध रही। इसके बाद आसमान खुला लेकिन सूरज की तपिश नहीं मिली। देहात में पूरे दिन कोहरा छाया रहा। दिन ढलते ही ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में कैद होकर रह गए।
मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14, बृहस्पतिवार को 15 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस रहा। नरेंद्र रावत ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें