दक्षेश्वर समिति के नेतृत्व में कॉलोनी के नियमितीकरण की मांग को लेकर कालोनीवासियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। कालोनी के लोगों ने जुलूस निकाला और नियमितीकरण नहीं होने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
बृहस्पतिवार को धरने पर सुमित्रा, पुष्पा भरद्वाज, मंजू, सविता, समिति महामंत्री दीपक राज, सोनू लाला, स्वामी राज देव, दाऊजी, दिनेश कुमार नेगी, राजकुमारी, नरेश, लता रानी बैठे। समिति अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कालोनी की मांग को जायज बताते हुए शासन स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। स्थानीय पार्षद सचिन अग्रवाल और सुरेश शर्मा ने भी आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश कुमार, ओम दत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, रजनी, राजदेव, माया शर्मा, सोनिया, नरेश, राजू, उषा देवी, गोपाल, राजू, माधुरी, सोनू भाटी आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.