फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ैल टस्कर ने रोकी श्रद्धालुओं की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल स्थित मां सुरेश्वरी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बिगड़ैल हाथी ने श्रद्धालुओं की राह रोक दी है। दरअसल, एक दांत वाला हाथी तीन दिन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर ही उत्पात मचा रहा है। राजाजी प्रशासन ने एहतियातन मंदिर जाने वाले गेट को श्रद्धालुओं के लिए अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि हाथी का मूवमेंट देखने के बाद ही मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। राजाजी टाइगर रिजर्व की रानीपुर बीट क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर अंदर माता सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी का प्रसिद्ध एवं पौराणिक मंदिर है। मंदिर में जाने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व से अनुमति लेने और एंट्री शुल्क देने के बाद ही रानीपुर गेट से प्रवेश मिलता है। चूंकि, मंदिर जंगल में स्थित है, इसलिए मंदिर में शाम पांच बजे के बाद जाने की अनुमति नहीं है। मंदिर में लोग दिन में ही आते-जाते हैं। शनिवार से एक हाथी मंदिर जाने वाले रास्ते पर ही विचरण करता फिर रहा है। वह मंदिर के आसपास और रास्ते में पेड़ों को उखाड़ और अन्य कई तरह का उत्पात कर रहा है। वन विभाग को हाथी की मंदिर मार्ग पर गतिविधियां बढ़ने पर अप्रिय घटना घटित होने की आशंका सता रही है। इसको देखते हुए आशंकित राजाजी प्रशासन ने सोमवार से मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी है। उसका कहना है कि हाथी का मूवमेंट कम होने के बाद ही लोगों को मंदिर जाने की छूट दी जाएगी। ताकि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हाथी कोई नुकसान न पहुंचा सके।
एक दांत के हाथी का मूवमेंट मंदिर मार्ग पर अधिक है। इसलिए श्रद्धालुओं के मंदिर में जाने पर रोक लगा दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं के साथ कोई अनहोनी न हो सके। गश्त टीम लगातार हाथी के मूवमेंट पर नजर रखने के साथ ही उसे जंगल के अंदर ले जाने के लिए लगी हुई है। जब वह मंदिर मार्ग से दूर निकल जाएगा, तब श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दे दी जाएगी। - विजय सैनी, रेंजर, हरिद्वार, राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें