फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क बारिश में बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐथल से सुभाषगढ़, दीनारपुर और डांडी गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह टूट गया है। बारिश के सीजन में क्षतिग्रस्त सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से आवाजाही में लोगों को जूझना पड़ रहा है। फिसलने और गड्ढों के चलते दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण लक्खी शर्मा, श्रवण कुमार, अरविंद कुमार, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, रमेश समेत कई ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर उक्त मार्ग का पुनर्निर्माण कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग का निर्माण राज्य गठन से पहले हुआ था। अलग राज्य बनने के बाद आज तक किसी भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने क्षतिग्रस्त सड़क की सुध नहीं ली है। इस मार्ग से ऐथल, सुभाषगढ़, दिनारपुर, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, धनपुरा, फेरूपुर, सुखरासा, अम्बूवाला, एकड़ कलां, एकड़ खुर्द, सराय के लिए लोगों का आवागमन होता है। बारिश में गड्ढों में जलभराव और कीचड़ हो रहा है। लोग परेशानी झेल रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि अभी बजट उपलब्ध नहीं है। बजट उपलब्ध होने पर उक्त मार्ग पर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें