फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यमुक्त किए कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कार्यमुक्त किए जाने के विरोध में कैंडल मा? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कार्यमुक्त किए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ईमानदारी से ड्यूटी की। संक्रमित मरीजों का जब अपनों ने साथ छोड़ दिया था तब कर्मचारियों ने अस्पतालों में अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जिंदगी बचाई। लेकिन सरकार ने कार्यमुक्त कर उनकी सेवा का इनाम दिया।
विज्ञापन

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एक अप्रैल से कार्यमुक्त कर दिया। कोरोनाकाल में जिले में डेढ़ सौ कर्मियों की तैनात हुई थी। सरकार के फैसले से नाराज कर्मचारियों ने भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च निकालने से पूर्व कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने अपनी बहाली की मांग की। कैंडल मार्च में राकेश रमोला, सलोनी गोंसाई, सोमन, प्रिंसी, राकेश, कमल, दीपक, सावेश, प्रियंका, नवीन, शहजाद, सोना, दीपा, सुरेश और हिमांशु रावत समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें