फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुलसचिव घर लौटे, पर चक्कर आ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलसचिव पर हमले के 8 दिन बाद भी हमलावर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद घर पहुंचे हैं। उनका उपचार जौलीग्रांट में चल रहा था। हालांकि, अभी भी उन्हें बार-बार चक्कर आ रहे हैं। उधर, तीन आरोपी भी फरार चल रहे हैं।
31 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार (रजिस्ट्रार) पर कर्मचारी रजनीश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, अरुण, ओमवीर सिंह, उमाशंकर और सत्यदेव की ओर से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस वजह से उन्हें जिला अस्पताल से जौलीग्रांट हॉस्पिटल हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां, इनका एक सप्ताह से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

अब उन्हें कुछ राहत मिलने पर डॉक्टरों की ओर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे वह हॉस्पिटल से अपने घर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना के बाद उनकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है। इस कारण उन्हें चक्कर आ रहे हैं, जिसके लिए वह जौलीग्रांट डॉक्टरों को दिखाने के लिए फिर से जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, आठ दिन का समय बीत जाने के बाद भी फरार चल रहे तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की ओर से रजनीश भारद्वाज, सत्यदेव और अरुण को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इससे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कुल सचिव के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें