फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी अब रोजाना कर सकेंगे परिजनों से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोराना महामारी के चलते जेल में मिलाई पर लगी रोक के बाद अब जेल में बंद बंदी रोजाना अपने परिजनों से फोन पर बात कर सकेंगे। जेल प्रशासन बंदियों के लिए नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

कोराना महामारी के चलते जेल में बंद बंदियों से उनके परिजनों को मिलने देने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में अब जेल प्रशासन ने नया कदम उठाया है। इसके तहत जेल के बंदी रोजाना अपने परिजनों से फोन पर बात कर सकेंगे। इस योजना से जेल में बंद बंदियों का मानसिक तनाव भी कम होगा। जिला कारागार में वर्तमान में 12 सौ कैदी है जिनमें करीब 500 सजा याफ्ता और बाकी विचाराधीन कैदी है, जिनका कोर्ट में केस चल रहा है। पहले जेल प्रशासन बंदियों की सप्ताह में दो दिन उनके घर पर फोन से बात कराता था। अब नई पहल के तहत जेल प्रशासन बंदियों की अपने परिजनों से रोजाना बात कराएगा। जेलर एसएम सिंह ने बताया कि हरिद्वार जेल में बंद कैदियों के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत रोजाना कैदी अब फोन पर अपने परिचितों से बात कर पाएंगे। इससे एक ओर जहां कैदियों को कोरोना के कारण मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर करने में मदद मिलेगी, वही परिवार वालों से बातचीत कर अपने मानसिक तनाव को भी कम कर पाएंगे। बताया कि संभवत 15 फरवरी तक बंदियों के लिए नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें