नए साल से मरीजों का इलाज का महंगा हो जाएगा। ओपीडी का पर्चे के लिए 17 रुपये के बजाए एक जनवरी से 19 रुपये देने होंगे। अन्य सुविधाओं के लिए भी दस प्रतिशत अधिक देना होगा। एक्सरे 124 रुपये से बढ़कर 136 रुपये हो जाएगा। अल्ट्रासाउंड 354 रुपये से बढ़कर 389 रुपये हो जाएगा।
शासनादेश के अनुसार सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं 10 प्रतिशत महंगी हो जाएगी। शासनादेश के अनुसार कच्चा प्लास्टर करने के लिए अब 177 रुपये के बजाए 194 रुपये देने होंगे। पक्का प्लास्टर 531 रुपये के बजाय 584 रुपये में होगा। ईसीजी 177 रुपये के बजाए जनवरी से 194 रुपये देने होंगे।
ये है प्रमुख सुविधाओं के रेट
सुविधा - 2016 - 2017
पर्चा - 17 - 19
एक्स-रे - 124 - 136
अल्ट्रासाउंड - 354 - 389
कच्चा प्लास्टर - 177 - 194
पक्का प्लास्टर - 531 - 584
ईसीजी - 177 - 194
भर्ती शुल्क - 95 - 104
हीमोग्लोबिन - 10 - 11
ब्लडग्रुप प्लस - 70 - 77
सीबीसी - 143 - 157
टाइफाइड - 54 - 59
शुगर - 35 - 38
यूरिन - 35 - 38
किडनी - 100 - 110
लीवर - 262 - 288
कोलस्ट्रोल प्लस- 262 - 288
10 फीसदी बढ़ोत्तरी होगी
शासनादेश के अनुसार एक जनवरी से 10 प्रतिशत समस्त सुविधाएं महंगी हो जाएंगी। शासनादेश के अनुसार की कार्य किया जाएगा। मरीजों से समस्त सुचिवधाओं की बढ़ी कीमत ली जाएगी। यदि शासन से कोई निर्देश आता है तो उसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा। - डा. आरती ढौंडियाल, सीएमएस, जिला अस्पताल।