फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक को लूट भाग रहे बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऑटो चालक से पैसे लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिए। आरोपियों का एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का पीछा करने के दौरान तमंचे से फायर भी किया गया था।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ज्वालापुर धीरवाली निवासी पुनीत कुमार ऑटो चलाता है। रविवार की रात को वह ऑटो चला रहा था। इस दौरान शिवालिक नगर तिराहे पर उसे दो युवक मिले, जो धीरवाली जाने के लिए कहने लगे। आरोपी ऑटो में बैठकर जब धीरवाली जा रहे थे तो फाउंड्री गेट के पास पहुंचते ही अचानक ऑटो के सामने बाइक पर सवार एक युवक आ धमका और ऑटो रोक दिया। इस बीच ऑटो में बैठे दो युवकों में से एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरे युवक ने गले पर गमछा डाल कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाश ऑटो में रखे 200 रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुनीत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दरोगा मेहराजुद्दीन और कांस्टेबल चंदन सिंह बाइक सवार तीन बदमाशों के पीछे लग गए। भागने के दौरान बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई और दो युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश और दिवाकर निवासी नूरपुर बिजनौर बताया बताया। मौके से एक युवक फरार हो गया। उसका नाम आरोपियों ने विशाल बताया है। तीनों आरोपी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। इसके साथ ही एक लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें