फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने चेक न करने का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तर पुस्तिकाओं के पन्ने चेक न करने का मामला मानवाधिकार पहुंच गया है। वहीं गैरहाजिर दिखाए गए छात्र-छात्राओं की परीक्षा में सुधार कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तराखंड श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय डिग्री कॉलेज भूपतवाला में मई में परीक्षा हुई थी। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर के लगभग 60 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनुपस्थिति दर्शाकर फेल कर दिया गया था। तब से विद्यार्थियों की ओर से कॉलेज में हंगामा प्रदर्शन और विश्वविद्यालय को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। उनकी ओर से परीक्षा में सुधार करने की मांग की जा रही थी। इससे अब परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को गैरहाजिर की त्रुटि को तो ठीक कर दिया गया है, लेकिन लगभग 30 छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्हें कम अंक दिए गए हैं। आरोप है कि उनकी ओर से दी गई परीक्षा की कापी के पन्नों को चेक करने से छोड़ दिया गया है। इस वजह से उन्हें दिए गए प्रश्नों के उत्तरों की अपेक्षा बेहद कम नंबर दिए गए हैं।
पीड़ित और छात्र नेता मनोज निषाद का कहना है कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति नहीं दी जा रही है। छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय की ओर से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की इस लापरवाही से छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है, कहा कि शिकायत करने के बावजूद भी अंक सुधार नहीं किए जाने से छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि थक हारकर मामले की शिकायत उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में की गई है, ताकि, विश्वविद्यालय प्रशासन पर आयोग की ओर से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें