सिडकुल। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डिजिटल स्वगणना अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपना ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर आमजन से सक्रियता से सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है। यह भविष्य की आवश्यकताओं के निर्धारण में भी महत्वपूर्ण है। भारत सरकार ने डिजिटल स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई है। यह नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रत्येक परिवार को अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। यह जनगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और सहभागिता को बढ़ावा देगा। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने परिवार का सही और पूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज कर राष्ट्रीय कार्य में योगदान दें।