फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर दरगाह के मैनेजर को हटाया

Sat, 07 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोपों के मामले में शासन ने पिरान कलियर दरगाह के मैनेजर आरिफ रशीद को हटा दिया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ की संस्तुति पर मुख्य सचिव ने यह कार्रवाई की है। जिलाधिकारी को जांच कराने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट भी मांगी गई है।

पिरान कलियर दरगाह के मैनेजर का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे लक्सर तहसील के उर्दू क्लर्क आरिफ रशीद के खिलाफ उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और शासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी। पिछले दिनों वक्फ बोर्ड ने दरगाह के लेनदेन का ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे।  मुख्य सचिव एम रामास्वामी की ओर से तीन जनवरी को जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र के मुताबिक मैनेजर आरिफ ने इसका अनुपालन नहीं किया। वहीं नैनीताल हाइकोर्ट में चल रहे एक मुकदमे से संबंधित दस्तावेज वक्फ बोर्ड को उपलब्ध कराने में भी लापरवाही बरती गई। ऑडिट न कराने पर माना गया है कि दरगाह से जुड़े लेनदेन में वित्तीय अनियमितत्ता बरती गई है। लिहाजा वक्फ बोर्ड सीईओ अहमद अली ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को चिट्ठी भेजी थी। जिसके आधार पर मुख्य सचिव एम रामास्वामी ने दरगाह के मैनेजर को हटाते हुए उन्हें मूल पद भेजने के निर्देश दिए हैं। मामले पर जांच भी बैठा दी गई है। इस संबंध में रिपोर्ट भी जिलाधिकारी से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद मैनेजर बनाने पर नाराजगी
लक्सर तहसील में उर्दू क्लर्क आरिफ रशीद कई वर्षों से अलग- अलग पदों पर कलियर दरगाह कार्यालय में तैनात रहे हैं। बीते साल लेखाकार पद पर रहने के दौरान भी शासन को कई शिकायतें मिली थी। जिस पर शासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आरिफ को मैनेजर बनाने पर भी शासन ने नाराजगी जताई है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में बाकायदा इसका उल्लेख करते हुए खेदजनक स्थिति बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें