फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए नहीं चलेगा लालच

Sat, 07 Jan 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Roshnabad Collectorate authorities regarding the Assembly elections with Commissioner Vinod Sharma and DIG Garhwal Pushpak Jyoti take sitting. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल के कार्यकर्ता का मतदाताओं को पैसा या दूसरा लोभ देकर रिझाना महंगा पड़ सकता है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जाएगी।

 गढ़वाल मंडल आयुक्त विनोद शर्मा तथा डीआईजी पुष्पक ज्योति ने शनिवार को यहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। आयुक्त विनोद शर्मा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया जाए। उन्होंने पोस्टर, बैनर तथा झंडे हटवाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया बाधित हो। सांप्रदायिकता  व कानून व्यवस्था  के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को उम्मीदवारों के साथ बैठक करने और उनके संपर्क में रहने को कहा। आयुक्त ने कहा कि  सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर सभी सरकारी विज्ञापन हटाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर  प्रचार करना प्रतिबंधित है । मतदाता को रिश्वत देना, डराना, धमकाना, भ्रष्ट आचरण माना जाएगा। राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को रैली, बैठक आदि के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। बैठक में सीडीओ डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, एडीएम  डा. अभिषेक त्रिपाठी, एस पी सिटी परमेंद्र डोबाल, एसपी ग्रामीण मणिकांत मिश्र समेत सभी रिटर्निंग अधिकारी और प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें