फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फैक्ट्रियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 28 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/बहादराबाद। श्रम विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज होगा। विभाग की ओर से की गई जांच में 40 से अधिक फैक्ट्रियों में उत्पादन होता पाया गया। इन फैक्ट्रियों में श्रमिक काम करते पाए गए।
विज्ञापन


फैक्ट्री प्रबंधन श्रम विभाग के आदेशों का कितना पालन करते हैं, इसका उदाहरण रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन देखने को मिला। सहायक श्रमायुक्त की ओर से सिडकुल, बहादराबाद और श्यामपुर की फैक्ट्रियों के प्रबंधन को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन फैक्ट्रियां बंद रखने के आदेश दिए गए थे। मतदान के दिन रविवार को जांच में सिडकुल और बहादराबाद में 40 से अधिक फैक्ट्रियों में उत्पादन होता पाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सिरताज सिंह रांगड़ ने बताया कि खुली हुई फैक्ट्रियों की सूची बनाई गई है।

कई युवा मतदान से रहे वंचित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन भी कई युवकों को काम पर बुलाने से फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से उनका मताधिकार छीना गया। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की सख्ती के बाद फैक्ट्री में आना युवाओं की मजबूरी थी।
विज्ञापन


इनका कहना है
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन सभी फैक्ट्री प्रबंधन को सर्कुलर जारी किया गया था। समाचार के पत्रों के माध्यम से भी सूचना दी गई थी। जांच में जो फैक्ट्रियां खुली पाई गई उनको पहले नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद सिविल न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

- अशोक वाजपेयी, सहायक श्रमायुक्त हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें