फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी शांति ममगाईं का निधन

Fri, 26 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भीमगोडा निवासी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शांति ममगाईं का निधन हो गया है। 75 वर्षीय इस जूझारू महिला आंदोलनकारी का श्मशानघाट खड़खड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सुनील ममगाईं ने चिता को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उनकी शवयात्रा में विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार व पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी आदि शामिल हुए। मेयर मनोज गर्ग ने उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दिवंगत आंदोलनकारी शांति ममगाईं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सतीश जोशी, एसएस रावत, ओमप्रकाश कुकरेती, सरोजनी जोशी, जगत सिंह रावत, शशी जोशी, सुशीला कुकरेती, अजब सिंह चौहान, भोपाल सिंह बिष्ट, तेजपाल सिंह रावत, केएस राणा, केएस रावत, किशोर नैथानी व देवेश्वरी गैरोला आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें