फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराव को ग्रामीण अड़े, पुलिस से धक्का मुक्की

Fri, 26 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मातृ सदन आश्रम घेरने की जिद पर अड़े खनन समर्थक ग्रामीणों  की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। ग्रामीणों की अगुवाई कर रही साध्वी प्राची को पुलिस ने हिरासत में लेने पर महिलाओं उन्हें जबरन छुड़वा लिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। इधर, मातृ सदन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा में खनन चुगान संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्र ग्रामीण वाहनों में सवार होकर मातृ सदन को घेरने के लिए निकले। जगजीतपुर पुलिस चौकी पर ग्रामीणों को रोकने की योजना पुलिस ने बनाई थी। कुछ ग्रामीण वाया राजा गार्डन होते हुए मातृ सदन की तरफ बढ़ने लगे। मातृ सदन से कुछ दूरी पर ही पुलिस ने बैरियर लगाकर ग्रामीणों को रोक लिया। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
कुछ ही समय बाद विहिप नेत्री साध्वी प्राची भी मौके पर पहुंच गई। जिद पर अड़े ग्रामीणों की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह से साध्वी प्राची, खनन चुगान संघर्ष समिति के पदाधिकारी उलझते रहे। पुलिस ने धक्का मुक्की कर रही साध्वी प्राची को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस उन्हें ले जाने लगी तब महिलाओं ने जबरन छुड़वा लिया। दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक हंगामा होता रहा। पुलिस के रुख को देखकर ग्रामीण तीन बजे के बाद वापस लौट गए। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रोहताश सिंह, मनोज चौहान, सन्नी कपूर समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें