फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने 80 हजार में बेचा किशोरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करने वाली एक किशोरी को उसके ठेकेदार ने 80 हजार रुपये में बेच डाला। लड़की के अपहरण से लेकर उसका सौदा करने में ठेकेदार की मुंह बोली बहन ने भी उसका साथ दिया। ठेकेदार के अलावा दो और युवकों ने भी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया। लगातार जुल्म व ज्यादती का शिकार हुई इस लड़की को सिडकुल पुलिस ने आखिरकार दरिंदों के चंगुल से बरामद कर लिया। ठेकेदार व उसकी मुंहबोली बहन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार सिडकुल क्षेत्र में रहता है। कुछ दिन पहले परिवार की किशोरी गायब हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की पड़ताल सामने आया कि लड़की निर्माण कार्य के ठेके लेने वाले मोनू निवासी बिजनौर की साइट पर काम करती थी। अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी जांच कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर रावत को सौंपी गई।
इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल कॉल डिटेल निकाली और साथ काम करने वालों से पूछताछ की। इससे पहले कि किशोरी की शादी होती, अहम सुराग मिलने पर एक पुलिस टीम ने गुरुग्राम हरियाणा से किशोरी को बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जो कहानी सामने आई, उसे सुनकर पुलिस भी भौचक्की रह गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---------------
लड़की देखकर डोला ठेकेदार का ईमान
हरिद्वार। साइट पर काम करने वाली लड़की को देखकर ठेकेदार मोनू के मन में लालच आ गया और वह अपनी मुंह बोली बहन लक्ष्मी व उसके पति राजपाल निवासी मक्खनपुरा, छतरपुर मध्य प्रदेश की मदद से उसका अपहरण कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मोनू ने छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी नंद लाल से 80 हजार रुपये में लड़की का सौदा तय किया और उसे बेच दिया। आरोपी ठेकेदार मोनू, लक्ष्मी व राजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले करण कश्यप और रमन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी करण कश्यप और रमन निवासी बरमोली, पीलीभीत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें