फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाई शहर की यातायात व्यवस्था

Wed, 28 Sep 2016 11:37 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
जाम ने रुलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महामहिम के दौरे के पूर्वाभ्यास से शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। हर तिराहे और चौराहे पर लंबा जाम लगा रहा। बृहस्पतिवार को भी यही व्यवस्था लागू होने से आमजन को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

भेल स्टेडियम से लेकर डामकोठी, हरकी पैड़ी तक रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में शामिल वाहनों के काफिले के पहुंचने से काफी देर पहले जगह-जगह यातायात रोक दिया गया। जिससे वाहनों की कतारें लग गई। यहां तक की मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले गली कूचो में भी चौपहिया दुपहिया वाहन ठसाठस भर गए। राहगीरों को भी सड़क पर नहीं फटकने दिया गया। जैसे ही पूर्वाभ्यास में शामिल काफिला आगे बढ़ता है वैसे वैसे यातायात में ढील दी जाती रही, लेकिन शहर की सूरत तब जाम ने बदल दी। पुलिसकर्मी फिर जाम से जूझने में जुट गए और आमजन को भी बेहद ही परेशानी उठानी पड़ी। फिर हरकी पैडी पर एकदम अलग ही नजर आई, भीड रोजाना की अपेक्षा बेहद कम थी। फिर जब राष्ट्रपति की रवानगी की रिर्हसल हुई तब हाईवे सुनसान होता चला गया। शाम के वक्त शहर में एक बारगी ऐसा लगा कि जैसा कर्फ्यू लग गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें