फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिक्षकों के मांग पत्र भेजने से हैंग हो गया सीईओ को व्हाट्सप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआंदोलन के बाद सीईओ ने भेजी आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूचनाएंI
विज्ञापन


शिक्षकों के आंदोलन के बाद आखिरकार मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड से संबंधित सूचनाएं निदेशालय को भेज दी है। इससे पहले शिक्षकों की ओर से भेजे गए मांग पत्र से सीईओ का व्हाट्सप हैंग हो गया।



बृहस्पतिवार को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की मांग के लिए शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर धरना दिया था। शिक्षक नेताओं का कहना था कि मुख्य शिक्षा अधिकारी एक साल से शिक्षकों का डाटा निदेशालय को नहीं भेज रहे हैं। जबकि प्रदेश के अन्य सभी जनपदों की ओर से शिक्षकों का डाटा भेज दिया गया है, लेकिन हरिद्वार से डाटा नहीं भेजे जाने से पूरे प्रदेश के शिक्षकों का भी गोल्डन कार्ड नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन


एक सूत्री मांग के लिए चल रहे आंदोलन के दूसरे चरण में शिक्षकों की ओर से मांग पत्र सीईओ के व्हाट्सप पर भेजा गया है। जिससे बड़ी संख्या में शिक्षकों के मांग पत्र सीईओ के व्हाट्सप पर आने से उनका व्हाट्सप ही दिनभर हैंग रहा। पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की मांग पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूचनाएं निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन




उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के प्रत्येक शिक्षक ने अपने व्हाट्सएप नंबर से मुख्य शिक्षा अधिकारी की व्यक्तिगत मोबइल नंबर पर मांग पत्र भेजा। इस अभियान में लगभग एक हजार शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। निदेशालय को डाटा जाने से गोल्डन कार्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें