फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किसानों ने किया बिजली के टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I- रिंग रोड के किनारे बोंगला में पिटकुल की ओर से लगाए जा रहे हैं टावरI

बहादराबाद बाईपास पर निर्माणाधीन रिंग रोड किनारे बोंगला में पिटकुल की तरफ से लगाए जा रहे बिजली टावर का किसानों ने विरोध किया है। राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस, पिटकुल और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को समझाने प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार शाम तक किसानों के विरोध के चलते टावर लगाने का कार्य नहीं किया गया। टीम को बैरंग लौटना पड़ा।



किसान आलोक और विनेश चौहान आदि का कहना है कि एक तरफ दूरी 160 मीटर तो दूसरी तरफ ढाई सौ मीटर रखी हुई है। मानकों को दरकिनार करते हुए बिजली टावर लगाया जा रहा है। एक मई को उन्हें नोटिस मिला है। किसानों का कहना है कि उन्होंने उपजिलाधिकारी के साथ बैठक की। इसमें भी किसानों ने अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन




उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह कि तरफ से आश्वासन मिला था कि दो दिनों के भीतर मामले जांच की जाएगी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। बिना किसानों की अनुमति के बिजली टावर को उनके खेत में लगाया जा रहा है।

किसानों का आरोप है कि उनकी भूमि को अधिग्रहण किए बिना पिटकुल बिजली टावर लगाने की जिद पर अडिग है। यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पिटकुल ने भूमि में टावर लगाने का नोटिस या कोई मौखिक जानकारी तक उनको नहीं दी है। किसानों का आरोप है कि विभाग की ओर से लगाए गए बिजली टावर की दूरियां भी अलग-अलग विभाजित कर दिया है।

उधर पिटकुल के अधिकारी का कहना है कि विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू होने से अभी तक लगातार उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं। लेकिन किसान नोटिस लेने से इंकार कर देते हैं। अधिकारी नोटिस को उनकी भूमि पर चस्पा कर देते हैं, लेकिन किसान की तरफ से नोटिस को भी फाड़ दिया जाता है।

Iराजस्व विभाग की टीम मौके पर गई थी, लेकिन किसानों ने भूमि अधिग्रहण नहीं होने की बात कही है। इस संबंध में कार्रवाई चल रही है। किसानों से लगातार बात चल रही है। शनिवार को भी इस संबंध में टीम मौके पर जाएगी। -यूसुफ अली, नायाब तहसीलदार
विज्ञापन

I

I
I

Iफाउंडेशन खोदने ही शुरू किए थे, किसानों ने कार्य रुकवा दिया। पैरामीटर एवं स्टीमेट और टावर प्रोफाइल समेत सभी काम पूरे हो चुके हैं। मुआवजे की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। इसमें पिटकुल का कोई रोल नहीं है। -अनिल शर्मा, एसडीओ पिटकुलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें