फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जंगल में पेड़ पर लटके मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में सोमवार को पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में तस्वीरें साझा करते हुए शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह पुराना औद्योगिक क्षेत्र से सटे राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में वनकर्मियों ने गश्त के दौरान पेड़ पर फंदे पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा था। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। करीब 30 वर्षीय मृतक के फंदा लगाने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए टीम लगाई गई है। आसपास के थानों से गुमशुदगी रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें