फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर में देरी से 14 जुलाई तक नहीं सज सकेगा कांवड़ बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में लगने वाले बाजार, पार्किंग और तहबाजारी का नगर निगम ने बुधवार को टेंडर कर दिया, लेकिन कम कीमत होने पर ठेकेदारों को पत्र जारी करते हुए राशि बढ़ाने के लिए कहा गया। इसमें पार्किंग ठेकेदार ने सहमति जता दी, जबकि कांवड़ बाजार और तहबाजारी को लेकर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दोनों टेंडर निरस्त कर दिए गए। अब सोमवार को दोबारा से टेंडर होंगे। टेंडर में देरी होने से 14 जुलाई तक बाजार नहीं लग पाएगा। कांवड़ मेले से नगर निगम को करीब साढ़े 55 लाख रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले कांवड़ बाजार का टेंडर साढ़े 25 लाख, बैरागी कैंप का छह लाख और रोड़ी बेलवाला पार्किंग का टेंडर 24 लाख का हुआ था। उसी दिन निगम ने कीमत कम बताते हुए टेंडर निरस्त कर दिए थे, लेकिन बुधवार को इससे भी कम कीमत पर पंतदीप कांवड़ बाजार-तहबाजारी का 22.40 लाख रुपये का टेंडर, 19.75 लाख का रोड़ी बेलवाला पार्किंग, और 2.45 लाख का बैरागी कैंप में बाजार-तहबाजारी का टेंडर कर दिया।
टेंडर करने के बाद अब बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने ठेकेदारों को पत्र जारी किया और टेंडर की कीमत बताते हुए बढ़ाने के लिए कहा। पार्किंग का टेंडर 24 लाख रुपये में ही करने पर ठेकेदार ने सहमति जताई, जबकि बाजार और तहबाजारी का टेंडर निरस्त कर दिया गया। सोमवार को टेंडर की तिथि रखी है। 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इससे व्यवस्था न बनने से दुकानदारों को तो नुकसान होगा ही कांवड़ियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

टेंडर बेहद कम कीमत में हुए हैं, इसलिए टेंडरों की कीमत बढ़ाई जाएगी। पार्किंग का ठेका 24 लाख में ही हो गया है। पंतदीप और बैरागी कैंप के बाजार व तहबाजारी का टेंडर दोबारा से कराया जाएगा।
विज्ञापन

-दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें